Wednesday, March 3, 2010

अशोक लव की कविता 'वुमेन ऑन टॉप' पत्रिका में

'वुमेन ऑन टॉप' हिन्दी की प्रसिद्ध पत्रिका है। इसके मार्च २०१० अंक में "जय मोहयाल" के चीफ़ एडीटर श्री अशोक लव की कविता प्रकाशित हुई है। प्रस्तुत है ''जय मोहयाल" के पाठकों के लिए यह कविता-
आत्मबल
'''''''''''''''''''''''
सहते हैं पर्वत
बर्फीली ठंडक,
तीव्र अंधड़
कंपाते भूकंप ,
स्वीकारते हैं चुनौती
आकाश की
नहीं आने देते निकट
निराशाओं की हवाएँ।

पर्वतों के वक्षस्थल पर
अंकित चिह्न ,
जीवंत गाथाएं हैं उनके संघर्षों की

एकांत में
एकांत को जीते हैं पर्वत।

बहुत साहसी होते हैं
अपनी -अपनी लड़ाई लड़ते लोग ,
एकांत में
पर्वतों की तरह सब कुछ सहकर
आगे बढ़ते लोग।
'''''''''''''''''''''''''''''''''''''
प्रस्तुति- पुलकित वैद

No comments: